धनबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पर्व, उपायुक्त-एसएसपी ने किया शहर का दौरा

रामनवमी 2026: धनबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पर्व, उपायुक्त-एसएसपी ने किया शहर का दौरा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : रामनवमी के अवसर पर पूरे जिले में पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।


उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने देर संध्या शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।


इस दौरान अधिकारियों ने धनबाद रेलवे स्टेशन, बैंक मोड़, पुराना बाजार, केंदुआ बाजार, करकेन्द बाजार, लोयाबाद, छाता टांड, नया मोड़, कतरास बाजार, गौशाला मोड़, काको मठ, विनोद बिहारी चौक, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग होते हुए बलियापुर सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। हर स्थान पर रुककर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विभिन्न पूजा समितियों द्वारा बनाए गए स्वागत मंचों से अधिकारियों ने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समितियों ने उनका स्वागत व सम्मान भी किया।
प्रशासन के अनुसार, जिले में रामनवमी का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी अखाड़ा दल निर्धारित समय पर अपने-अपने स्थानों पर लौट गए। अंतिम जुलूस के समाप्त होने तक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने तैनाती स्थल पर डटे रहे।
सुरक्षा के मद्देनज़र जिला कंट्रोल रूम शनिवार सुबह 6 बजे तक सक्रिय रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!