डिप्टी मेयर चुनाव से पहले पार्षदों की सिंह मेंशन में बैठक, 45 पार्षदों ने मेयर संजीव सिंह से की मुलाकात

डिप्टी मेयर चुनाव से पहले पार्षदों की सिंह मेंशन में बैठक, 45 पार्षदों ने मेयर संजीव सिंह से की मुलाकात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: धनबाद नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार शाम नगर निगम के 55 वार्ड पार्षदों में से करीब 45 पार्षद शहर के चर्चित सिंह मेंशन आवास पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर Sanjiv Singh से मुलाकात की।
बैठक के दौरान पार्षदों ने मेयर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए शहर के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। पार्षदों ने कहा कि धनबाद के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे और विकास के कारवां को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्षदों ने यह भी कहा कि डिप्टी मेयर चुनाव से पहले सभी पार्षद आपसी सहमति से किसी एक उम्मीदवार के नाम पर निर्णय लेने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, ताकि नगर निगम में बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति मिल सके।
इस दौरान मेयर Sanjiv Singh ने पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सभी की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद जिस उम्मीदवार को डिप्टी मेयर के रूप में चुनेंगे, उन्हें उनका पूरा समर्थन और विश्वास मिलेगा।
मेयर ने कहा कि नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने पार्षदों से राजनीति से ऊपर उठकर धनबाद के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

About Author

error: Content is protected !!