गया पुल अंडरपास का निर्माण तेज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से बन रहे गया पुल अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शनिवार को सांसद प्रतिनिधि निर्माण स्थल पर पहुंचे और चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों और निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद प्रतिनिधियों ने बताया कि सांसद के निर्देश पर अंडरपास का निर्माण कार्य तेज गति और बेहतर गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंडरपास के बन जाने के बाद शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। गया पुल अंडरपास का निर्माण रायपुर की कंपनी Shela Construction द्वारा किया जा रहा है और इसे तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अंडरपास बनने के बाद इस इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।