धनबाद में बड़ी कार्रवाई: बस से 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद, ड्राइवर-खलासी हिरासत में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर और घी बरामद किया है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने गुरुवार तड़के करीब 3 बजे बस स्टैंड पर छापेमारी की।
गुप्त सूचना के आधार पर बिहार से धनबाद आ रही बुंदेला बस (BR-21P-3632) की जांच की गई। जांच के दौरान बस से करीब 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी (6 टीन) सहित अन्य खाद्य सामग्री बरामद की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब्त किया गया पनीर पटना से धनबाद लाया जा रहा था, जिसे लगन और त्योहारों के समय बाजार में खपाने की तैयारी थी।
कार्रवाई के बाद बस के ड्राइवर और खलासी को बस सहित धनबाद थाना के हवाले कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार धनबाद में इतनी बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर पहली बार पकड़ा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।