कोडरमा में दारोगा घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने 15 हजार के साथ दबोचा

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। चंदवारा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) पवन कुमार राम को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार चंदवारा निवासी प्रेम नायक ने हजारीबाग एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम एक मामले को रफा-दफा करने या उसमें राहत देने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

प्रेम नायक भ्रष्टाचार के आगे झुकना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसकी जानकारी एसीबी को दी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दारोगा पवन कुमार राम को रंगे हाथ दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी दारोगा को अपने साथ हजारीबाग ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

About Author

error: Content is protected !!