गिरिडीह में फाइनेंस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, तिलक समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी रोकी

गिरिडीह में फाइनेंस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, तिलक समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी रोकी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सरिया थाना क्षेत्र के करंबा गांव के कुछ लोग तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ फाइनेंस कर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और ईएमआई बकाया होने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वाहन मालिक से संपर्क करने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद फाइनेंस कर्मियों ने विवाद बढ़ा दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने मारपीट कर रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसे बगोदर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!