बोकारो में पुलिस टीम पर हमला, उपद्रवियों ने कार फूंकी; पहचान कराने गया युवक लापता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड के बोकारो से बड़ी खबर सामने आई है। बोकारो स्टील सिटी के पत्थरकट्टा चौक इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पुराने विवाद के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुए उन पर अचानक पथराव शुरू कर दिया।
उपद्रवियों ने मौके पर खड़ी एक कार में भी आग लगा दी। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ आरोपियों की पहचान कराने के लिए गया स्थानीय युवक कुणाल सिंह भी इस दौरान अचानक लापता हो गया। युवक के गायब होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।