दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, जामताड़ा पहुंचकर महिला थाने में दर्ज कराया मामला

जामताड़ा: दुलाडीह स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज की एक छात्रा ने दिल्ली में इंटर्नशिप के दौरान अपने साथ दुष्कर्म होने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और कॉलेज प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, पीड़िता दुमका जिले की रहने वाली है और नर्सिंग कोर्स के दौरान कॉलेज की ओर से उसे इंटर्नशिप के लिए दिल्ली भेजा गया था। वहां उसे एक घर में होम केयर ड्यूटी दी गई थी, जहां वह एक बुजुर्ग महिला की देखभाल करती थी।

पीड़िता के मुताबिक, 2 मार्च को बुजुर्ग महिला का बेटा और बहू किसी काम से घर से बाहर गए थे, लेकिन दोपहर में महिला का बेटा अचानक घर लौट आया। आरोप है कि वह नशे की हालत में था और उसने छात्रा के साथ पहले मारपीट की, फिर जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद छात्रा ने तुरंत फोन और मैसेज के जरिए इसकी जानकारी अपने कॉलेज प्रबंधन को दी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि न तो दिल्ली के स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया और न ही उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। उल्टा कॉलेज प्रबंधन की ओर से मामले को दबाने की कोशिश की जाती रही।

किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता दिल्ली से भागकर जामताड़ा पहुंची और अपने साथ की अन्य छात्राओं को पूरी घटना बताई। इसके बाद कॉलेज की छात्राएं आक्रोशित हो गईं और पीड़िता को लेकर जामताड़ा महिला थाना पहुंचीं।

शुक्रवार देर शाम पीड़िता के आवेदन के आधार पर जामताड़ा महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

About Author

error: Content is protected !!