रामगढ़ में रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से चालक की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुबना के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामगढ़–गुहियाजोरी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पंचर होने के कारण खड़ी हाईवा में तेज रफ्तार दूसरी हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, खड़ी हाईवा (JH15Z 8186) का चालक और उपचालक टायर बदल रहे थे। रात करीब 11 बजे गुहियाजोरी की ओर से आ रही हाईवा (JH15AK 4731) ने अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टायर बदल रहा चालक वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
दूसरी हाईवा का चालक घायल हुआ है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हाईवा गिट्टी से ओवरलोड थीं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दोनों वाहनों पर एक ही कंपनी का लोगो लगा था, जिससे एक ही मालिक होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
संदेश स्पष्ट है — सड़क पर सावधानी ही सुरक्षा है। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग हादसों को न्योता देती है।