बोकारो पुलिस का नशा पर प्रहार !!!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो/झारखंड:
Bokaro Police को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने कथारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब, शराब बनाने की सामग्री एवं एक टाटा मैजिक वाहन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस छापेमारी में अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया। बरामद सामग्री से संकेत मिलता है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण एवं सप्लाई किया जा रहा था।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।