देर रात तक प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग

देर रात तक प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर का धनबाद उपायुक्त व एसएसपी ने किया निरीक्षण

समयबद्ध सामग्री वितरण और सुरक्षित प्राप्ति के दिए सख्त निर्देश

धनबाद : धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार देर रात संयुक्त रूप से डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर तथा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

समय पर हो चुनाव सामग्री का डिस्पैच
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव सामग्री का डिस्पैच निर्धारित समय पर हर हाल में प्रारंभ किया जाए, ताकि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुव्यवस्था और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

रिसीविंग सेंटर में सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा
राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर में मतदान समाप्ति के बाद सामग्री प्राप्त करने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्लान के अनुरूप सावधानीपूर्वक सामग्री प्राप्त की जाए, काउंटर व्यवस्था दुरुस्त रहे तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। देर रात तक चले निरीक्षण के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनावी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!