भारतीय जनता पार्टी का बंगाल में बड़ा दांव

भारतीय जनता पार्टी का बंगाल में बड़ा दांव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व NSG कमांडो, सेवानिवृत्त केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अधिकारी और वाम मोर्चा के पूर्व मंत्री की बेटी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पार्टी नेताओं ने इसे बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम बताया। उनका कहना है कि सुरक्षा पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों और पूर्व वामपंथी परिवार से आने वाली युवा नेत्री का भाजपा से जुड़ना राज्य की बदलती राजनीतिक दिशा का संकेत है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों में पैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!