गोविंदपुर में बड़ी कार्रवाई: ओडिशा और वाराणसी पुलिस ने दबोचे 8 अपराधी, डकैती व साइबर ठगी का खुलासा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोविंदपुर धनबाद : गोविंदपुर पुलिस के सहयोग से ओडिशा और वाराणसी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 डकैती और 5 साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
डकैती कांड में तीन गिरफ्तार
पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत के अनुसार, ओडिशा के Kendujhar थाना कांड संख्या 60/26 के तहत दर्ज डकैती मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में महुबनी निवासी रिजवान अंसारी, अमरपुर निवासी असगर अंसारी और ऊपर बाजार निवासी मानिक रविदास शामिल हैं।
इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपियों को ओडिशा पुलिस अपने साथ ले गई।
वाराणसी साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवाई
वहीं, Varanasi साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 46/25 के तहत पाँच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में काला डाबर निवासी फकरुद्दीन अंसारी उर्फ निरंजन अंसारी, उसके बेटे नसीम अंसारी व शमीम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी (काला डाबर) और साहेब लाल मरांडी (निरसा) शामिल हैं।
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से:
₹66,000 नगद
एक बिना नंबर की ब्रेजा कार
मुखिया की मुहर व लेटर पैड
5 ब्लैंक आधार कार्ड व अपडेट फॉर्म
4 मोबाइल फोन
1 सिम कार्ड
बरामद किए हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मुखिया की मुहर और लेटर पैड का इस्तेमाल फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा बैंक खातों के KYC अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने में करते थे।
सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी ले जाया गया है।