झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jharkhand सरकार ने 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय Jharkhand State Election Commission की अनुशंसा पर लिया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार यह अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 की धारा 25 के तहत लागू होगा, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

क्या रहेगा बंद?
जिन नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान होगा, वहां सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में भी अवकाश लागू रहेगा।
कितने निकायों में मतदान?

23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकायों—नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत—में मतदान होना है।
सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं और मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया है।
यह चुनाव शहरी विकास से जुड़े अहम फैसलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!