धनबाद नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा

धनबाद नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और राजकीय पॉलिटेक्निक का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में व्यवस्था की जांच
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के लिए चुनाव सामग्री डिस्पैच की व्यवस्था देखी गई।
निरीक्षण के दौरान बैलट बॉक्स और अन्य सामग्री रखने के स्थान, बेंच-डेस्क की उपलब्धता तथा पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कार्मिक कोषांग और मेडिकल कैंप के लिए स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।

राजकीय पॉलिटेक्निक में रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण
इसके बाद राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में बनाए गए रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया गया।
यहां 11 निर्वाची पदाधिकारियों के अनुरूप ब्रजगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) और काउंटिंग हॉल की व्यवस्था, मतपेटिका के आवागमन मार्ग तथा काउंटिंग हॉल में पार्टीशन सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया।

About Author

error: Content is protected !!