देशी लोडेड पिस्तौल के साथ कार चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

देशी लोडेड पिस्तौल के साथ कार चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में बड़ी सफलता हासिल की है। रात्री गश्ती के दौरान लुतिपहाड़ी मोड़ के पास एक संदिग्ध कार की जांच की गई, जिसमें से एक लोहे का लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के पास हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिला। पूछताछ के बाद आरोपी कार चालक राजशेखर पांडेय को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि कार पर सवार एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!