मेयर प्रत्याशी के समर्थन को लेकर श्री राम सेना की बैठक, जल्द होगा निर्णय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : श्री राम सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सरायढेला स्थित को-ऑपरेटिव कॉलोनी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी को समर्थन देने को लेकर विचार-विमर्श करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जो मेयर प्रत्याशी जिले की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ-साथ संगठन और सनातन धर्म की रक्षा को लेकर मुखर रूप से आवाज उठाएंगे, श्री राम सेना के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें वोट देकर विजयी बनाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी मेयर प्रत्याशियों के कार्यकलापों और उनके घोषणा पत्रों का गहन अध्ययन किया जा रहा है। फिलहाल किसी एक प्रत्याशी पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन संगठन द्वारा गठित विशेष टीम जल्द ही मेयर प्रत्याशी का चयन कर सर्वसम्मति से समर्थन का निर्णय लेगी।
इस प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सहमति जताई।
बैठक में अंकीत पासवान, पिंटू चंद्रवंशी, बंटी विश्वकर्मा, रविंद्र पांडे, बंटी कुमार, पंकज कुमार, उमेश तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।