गिरिडीह के गुलशन कुमार दराद 9600 करोड़ के कथित घोटाले में गिरफ्तार, कोयंबटूर सीआईडी ले गई साथ

गिरिडीह के गुलशन कुमार दराद 9600 करोड़ के कथित घोटाले में गिरफ्तार, कोयंबटूर सीआईडी ले गई साथ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागंज निवासी 41 वर्षीय गुलशन कुमार दराद को 9600 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय घोटाले में कोयंबटूर सीआईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। सीआईडी की टीम ने उसके आवास पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद आरोपी को लेकर टीम कोयंबटूर रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुलशन दराद और उसके 5–6 अन्य सहयोगियों के खिलाफ कोयंबटूर में एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक गुलशन कोयंबटूर में एक टूरिज्म कंपनी का संचालन करता था और जनवरी 2026 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।
इधर, आरोपी के परिजनों ने गिरफ्तारी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का दावा है कि गुलशन लंबे समय से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।
फिलहाल कोयंबटूर सीआईडी मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

About Author

error: Content is protected !!