गुप्त सूचना के आधार पर जुआ अड्डे पर छापेमारी, 6 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: गुप्त सूचना के आधार पर जुआ अड्डे पर छापेमारी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो के पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालीडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राजेंद्र नगर, आर्या बिहार स्थित सीजूवा पहाड़ी के नीचे की गई।
पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने मौके पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से ₹32,690 नगद, 2 स्कूटी, 5 मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!