पूर्णिया सांसद पप्पू यादव देर रात गिरफ्तार, समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव देर रात गिरफ्तार, समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पटना : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनके पटना स्थित मंदिरी (मंदिर वाले) आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले कई घंटों तक पुलिस और सांसद के समर्थकों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक होती रही।
जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस की एक टीम कोर्ट के आदेश के तहत सांसद को गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची थी। जैसे ही इसकी सूचना मिली, बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर जुट गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने पुलिस से गिरफ्तारी वारंट दिखाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर जमानत रद्द होने के बाद की जा रही है, जिसके आधार पर गिरफ्तारी अनिवार्य थी।
सूत्रों के मुताबिक, मामला करीब 31 साल पुराना बताया जा रहा है। जमानत रद्द होने के बाद कोर्ट ने पुलिस को सांसद की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था।
गिरफ्तारी के वक्त समर्थकों ने सांसद के समर्थन में जोरदार नारे लगाए, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सांसद पप्पू यादव को अपने साथ ले गई।
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है और पूरे मामले पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!