महापौर पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, 29 उम्मीदवारों को किया गया आवंटन

महापौर पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, 29 उम्मीदवारों को किया गया आवंटन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद में चुनावी प्रक्रिया के तहत महापौर पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। यह प्रक्रिया धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में संपन्न हुई।
निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने कुल 29 महापौर प्रत्याशियों को उनके-अपने चुनाव चिह्न प्रदान किए।
चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान प्रत्याशियों को निम्नलिखित
प्रतीक दिए गए—
अमित कुमार अग्रवाल – एयर कंडीशनर
आकाश दुसाध – छड़ी
इंदु देवी – चूड़ियां
उमेश पासवान – बैटरी टॉर्च
कुसुम देवी – बेंच
चंद्रशेखर अग्रवाल – बिस्कुट
जावेद इकबाल – बक्सा
दिलीप कुमार – ईंटें
दीनानाथ ठाकुर – बाल्टी
नवल किशोर पासवान – कैमरा
मो. परवेज खान – कार्पेट
प्रकाश कुमार – सीसीटीवी कैमरा
बिनोद कुमार सिंह – चपाती रोलर
भृगुनाथ भगत – चिमनी
मुकेश कुमार पांडेय – नारियल फार्म
यौगेंद्र प्रधान – कंप्यूटर माउस
रवि चौधरी – घन
रवि बुंदेला – हीरा
राजकुमार कनौजिया – डोली
राम विनय सिंह – ड्रिल मशीन
राहुल कुमार चौहान – बिजली का खंभा
मो. रुस्तम अंसारी – बांसुरी
लक्ष्मी देवी – फव्वारा
शमशेर आलम अंसारी – कीप
शांतनु कुमार चंद्रा – गैस का चूल्हा
शिल्पी शर्मा – चाय छलनी
संजीव कुमार – हरी मिर्च
संजीव सिंह – ऊन व सिलाई
के.सी. सिंहराज – हेलमेट

चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

About Author

error: Content is protected !!