सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की तैयारी? पटना आवास पर पहुंची बिहार पुलिस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना/पूर्णिया | 6 फरवरी 2026
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शुक्रवार देर रात बिहार पुलिस की एक टीम पटना के मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।
सांसद पप्पू यादव ने स्वयं फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि रात करीब 10:30 बजे सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी उन्हें गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंचे हैं। उन्होंने लिखा—
“यह पटना पुलिस है। रात 10:30 बजे सिविल ड्रेस में मुझे गिरफ्तार करने आई है। अभी हम दिल्ली से पटना आए हैं। यह मुझे मारने की साजिश है।”
पप्पू यादव के इस बयान के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक गिरफ्तारी या किसी केस को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल पुलिस टीम आवास पर मौजूद है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। राजनीतिक तनाव के बीच इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।