बार से 51 लाख रुपये कैश बरामद, दो भाई गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हुगली (पश्चिम बंगाल):
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बलागढ़ इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार से 51 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने शुभजीत कुंडू और अग्निजीत कुंडू नाम के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूल रूप से बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
शुक्रवार को हुगली ग्रामीण पुलिस के डीएसपी (क्राइम) अभिजीत सिन्हा महापात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बलागढ़ स्थित एक बार में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे।
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को पहले आरोपियों के पास से 41 लाख 53 हजार 500 रुपये नकद मिले। इसके बाद कमरे की तलाशी में अतिरिक्त 10 लाख रुपये बरामद किए गए। इस तरह कुल 51 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
नकदी के साथ-साथ पुलिस ने एक नोट गिनने की मशीन, लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी का संबंध किसी अवैध कारोबार या संगठित अपराध से तो नहीं है।