तेतुलमारी में दर्दनाक हादसा: स्कार्पियो की टक्कर से सीआईएसएफ महिला हवलदार की मौत

तेतुलमारी में दर्दनाक हादसा: स्कार्पियो की टक्कर से सीआईएसएफ महिला हवलदार की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेतुलमारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से सीआईएसएफ की महिला हवलदार स्नेहलता की मौत हो गई। हादसा राजगंज–सिजुआ मुख्य मार्ग पर नया मोड़ के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि स्नेहलता ड्यूटी पूरी कर पैदल अपने घर लौट रही थीं, उसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना के समय स्नेहलता के पति कुंदन कुमार, जो उसी सीआईएसएफ यूनिट में कार्यरत हैं, ड्यूटी पर थे। स्थानीय लोगों की मदद से तेतुलमारी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल स्नेहलता को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस हृदयविदारक घटना से सीआईएसएफ कैंप सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

About Author

error: Content is protected !!