रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं।
कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके को पूरी तरह घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। झारखंड जगुआर की बम निरोधक दस्ते (BDS) ने मौके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस प्रशासन की साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किस व्यक्ति या संगठन ने दी है।
फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं।
इस घटना के बाद अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में चिंता का माहौल है। साथ ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!