धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस

धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झामुमो के आधिकारिक मेयर प्रत्याशी

धनबाद : नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. नीलम मिश्रा कल अपना नामांकन वापस लेंगी। इसके साथ ही पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को झामुमो का आधिकारिक मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है, ताकि चुनावी मैदान में संगठन को और अधिक मजबूती दी जा सके। गौरतलब है कि भाजपा से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने के बाद चंद्रशेखर अग्रवाल ने 2 जनवरी को दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की थी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बदलाव के बाद धनबाद मेयर सीट का मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है। झामुमो अब चंद्रशेखर अग्रवाल के प्रशासनिक अनुभव और स्थानीय लोकप्रियता के सहारे चुनावी रणनीति को धार देने में जुट गई है।
वहीं, डॉ. नीलम मिश्रा द्वारा नामांकन वापस लेने के निर्णय को पार्टी हित में लिया गया एक रणनीतिक कदम बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस फैसले का असर चुनावी समीकरणों पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

About Author

error: Content is protected !!