जरीडीह थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 433 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जरीडीह थाना अंतर्गत शुगर एंड स्पाईस होटल के पास स्थित एक गली से अवैध विदेशी शराब की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मौके से 433 कार्टून अवैध विदेशी शराब से लदा एक ट्रक, एक टेम्पू, एक पिकअप वाहन, एक क्रेटा कार तथा 08 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस अवैध शराब कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।