मैट्रिक–इंटर परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, न्यू टाउन हॉल में हुई समीक्षा बैठक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस संबंध में आज न्यू टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वच्छता, पेयजल, पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से वीडियो कॉल के माध्यम से सभी स्कूलों की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया है।