पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल हुए झामुमो के, धनबाद मेयर चुनाव में सियासी हलचल तेज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में मेयर चुनाव अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।
जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल को मेयर प्रत्याशी घोषित किया, पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया।
बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया।
दुमका में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के बाद वे औपचारिक रूप से झामुमो में शामिल हुए।
शेखर अग्रवाल का यह कदम न सिर्फ बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है, बल्कि धनबाद के सियासी समीकरणों को भी पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है।
अब सवाल यह है कि—
मेयर पद की दावेदार डॉ. नीलम मिश्रा इस बदले हुए सियासी समीकरण में क्या रणनीति अपनाएंगी?
क्या यह घटनाक्रम चुनावी गणित को पलट देगा?
धनबाद का मेयर चुनाव अब सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि सियासी परीक्षा बन चुका है।