प्रकाश कुमार का नामांकन रैली, धनबाद में दिखी JLKM समर्थकों की भारी भीड़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रकाश कुमार ने आज धनबाद में भव्य नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में JLKM कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों, नारों और झंडों के साथ निकली इस रैली ने शहर का राजनीतिक माहौल गर्मा दिया।
नामांकन के दौरान प्रकाश कुमार ने कहा कि धनबाद के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं के समाधान को उनकी प्राथमिकता होगी।
रैली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।