कुरियर लदा 12 चक्का ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, चालक-खलासी सुरक्षित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कुरियर के सामान से लदा 12 चक्का एलपी ट्रक (नंबर UP 21 BN 3738) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे के बाद ट्रक में लदा कुरियर का सारा सामान सड़क पर बिखर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक और खलासी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक और उपचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
बताया जा रहा है कि ट्रक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से कुरियर का सामान लेकर धनबाद की ओर जा रही थी, तभी हटिया मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सड़क पर फैले सामान को हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।