डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में NIELIT अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में NIELIT अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक, धनबाद परिसर में NIELIT अध्ययन केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।


यह पहल NIELIT रांची एवं राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद के बीच 8 जनवरी 2026 को संपन्न हुए एमओयू (MoU) के तहत शुरू की गई है।


इस अध्ययन केंद्र के माध्यम से डिजिटल साक्षरता एवं उभरती आधुनिक प्रौद्योगिकियों से जुड़े कई निःशुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा उनकी रोज़गार योग्यता को सशक्त बनाना है।
यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!