ऑपरेशन मेघाबुरू” में सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक सफलता

ऑपरेशन मेघाबुरू” में सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक सफलता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)
सुरक्षा बलों को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी और निर्णायक सफलता मिली है।


विगत एक दशक से आतंक का पर्याय रहे कुख्यात एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM) समेत कुल 17 हार्डकोर इनामी नक्सली सुरक्षाबलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए हैं।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें शामिल हैं—

AK/AKM राइफल – 04
INSAS राइफल – 04
SLR – 03
.303 राइफल – 03
भारी मात्रा में गोलियां नक्सलियों के दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री ,यह पूरी कार्रवाई 209 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ, चाईबासा पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त और सटीक रणनीति का परिणाम है।
सुरक्षाबलों की इस सफलता को नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!