महेशपुर में चोरों का आतंक, ट्रांसफार्मर–केबल चोरी के दौरान बमबाजी और फायरिंग

महेशपुर में चोरों का आतंक, ट्रांसफार्मर–केबल चोरी के दौरान बमबाजी और फायरिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित न्यू क्वार्टर में बीती रात करीब एक बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नकाबपोश अपराधियों ने ट्रांसफार्मर और केबल चोरी का प्रयास किया।
चोरी की भनक लगते ही ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए पूरे इलाके को घेर लिया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने ग्रामीणों पर बम फेंकने के साथ-साथ हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सूचना मिलने पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने जंगल क्षेत्र से कुछ केबल बरामद की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बाघमारा से सुलतान खान की रिपोर्ट | Prime News 24

About Author

error: Content is protected !!