राजगंज–तेतुलमारी सड़क पर बड़ी पुलिस कार्रवाई ,4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : गुप्त सूचना के आधार पर राजगंज–तेतुलमारी सड़क पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के क्रम में पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 5 जिंदा गोली और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने तेतुलमारी क्षेत्र में एक किराना दुकानदार पर फायरिंग कर लूटपाट के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।