कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग मटकुरिया में धूमधाम से मना वार्षिक समारोह

कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग मटकुरिया में धूमधाम से मना वार्षिक समारोह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद :शनिवार को कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग, मटकुरिया (धनबाद) में पंचमी वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सावित्री देवी, चंद्रशेखर अग्रवाल एवं शताक्षी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जीटा महासचिव राजीव शर्मा, डॉ. नीलम मिश्रा तथा वार्ड संख्या 33 की निवर्तमान पार्षद मेनका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस पंचमी वार्षिक समारोह की थीम “अनेकता में एकता” रखी गई थी, जिसमें उत्तर से कश्मीर, दक्षिण से कन्याकुमारी तथा पूर्व से पश्चिम तक भारत की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। झारखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात एवं पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विद्यालय के चेयरमैन राहुल कश्यप, डायरेक्टर रवि शंकर पटेल, प्राचार्य ज्योति दीक्षित एवं पप्पू कुमार पासवान ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा बालिकाओं के लिए विशेष घोषणा की गई, जिसके तहत लड़कियों का एडमिशन शुल्क माफ कर मात्र ₹1 में नामांकन की सुविधा दी जाएगी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। वार्षिक समारोह की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों की सभी ने सराहना की।

About Author

error: Content is protected !!