काली थार से बच्ची के अपहरण का प्रयास, बहादुरी से टली बड़ी घटना

काली थार से बच्ची के अपहरण का प्रयास, बहादुरी से टली बड़ी घटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो | बोकारो में काली रंग की थार सवार अज्ञात लोगों द्वारा बच्चियों के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। नववर्ष के मात्र 10 दिनों के भीतर दूसरी बार इस तरह की घटना होने से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि बच्चियों की सूझबूझ और बहादुरी से अपहरण की दोनों कोशिशें नाकाम हो गईं।


ताजा मामला 10 जनवरी 2026 का है, जो बोकारो स्टील सिटी के आदर्श कॉलोनी (सेक्टर-12 थाना क्षेत्र) में घटित हुआ। कॉलोनीवासियों के अनुसार इससे पहले 03 जनवरी 2026 को भी इसी तरह की घटना हुई थी।
पीड़ित बच्ची के दादा कन्हैया भगत ने मीडिया को बताया कि काले रंग की थार में बैठे लोगों ने उनकी पोती को चॉकलेट देकर गाड़ी में बैठने का लालच दिया। बच्ची के इनकार करने पर उसे मॉल ले जाकर सामान और चॉकलेट दिलाने का भी प्रलोभन दिया गया। जब बच्ची फिर भी नहीं मानी तो आरोपियों ने गाली-गलौज की।
बच्ची ने साहस दिखाते हुए जवाब में गाली दी और अपने नाखून से आरोपी के हाथ पर खरोंच मार दी, जिससे वह खुद को छुड़ाकर भागने में सफल रही।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसी कॉलोनी के एक अन्य व्यक्ति ने भी दावा किया कि 03 जनवरी को उसकी पोती के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें बच्ची ने आरोपी का हाथ दांत से काटकर खुद को बचाया था।
इस पूरे मामले पर DSP सिटी आलोक रंजन ने बताया कि 10 जनवरी की घटना को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है और जांच शुरू कर दी गई है। 03 जनवरी की घटना की कोई आधिकारिक शिकायत पहले नहीं मिली थी। प्रारंभिक जांच में काली थार के इस्तेमाल की बात सामने आई है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!