प्रिंस खान नेटवर्क पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शहरभर में छापेमारी, नदीम खान अरेस्ट, ₹2.50 लाख कैश जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ा ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 5 बजे से वासेपुर, पांडरपाला और भूली समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमारी जारी है।
इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई का नेतृत्व सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी कर रहे हैं। डीएसपी स्तर के अधिकारी और भारी पुलिस बल मैदान में उतरे हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांडरपाला के भट्ठा मुहल्ला स्थित जमीन कारोबारी मोहम्मद कैश के घर पर भी दबिश दी है। पुलिस उसके और कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के बीच आर्थिक और आपराधिक लिंक की गहन जांच कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने नदीम खान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ₹2.50 लाख नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम अपराध से अर्जित है या किसी बड़ी साजिश के लिए रखी गई थी।
गौरतलब है कि एसएसपी प्रभात कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि प्रिंस खान को शह देने वाले गुर्गों के साथ-साथ सफेदपोश चेहरों को भी नहीं बख्शा जाएगा। मौजूदा छापेमारी को उसी चेतावनी पर सीधा और निर्णायक प्रहार माना जा रहा है।