अपराध नियंत्रण में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता, समीक्षा बैठक में एसएसपी ने तय किए सख्त लक्ष्य
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में बुधवार को मैथन स्थित डीवीसी गेस्ट हाउस में दिसंबर 2025 की मासिक एवं वर्ष 2025 की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा समेत जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों, वारंट-समन के निष्पादन और प्रमुख आपराधिक घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में आई सकारात्मक प्रगति को और मजबूत किया जाए तथा जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।

अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय उपलब्धि
आंकड़ों के अनुसार दिसंबर माह में जिले में 487 कांड दर्ज हुए, जबकि 596 मामलों का निष्पादन किया गया।
वर्ष 2025 में कुल 6415 कांड दर्ज हुए, जिनमें से 5275 मामलों का सफल निष्पादन किया गया।
लंबित कांडों की संख्या घटकर 2133 रह गई है।
एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मार्च 2026 तक लंबित मामलों को 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।

अपराध नियंत्रण एवं कांड निष्पादन के मामले में धनबाद पुलिस ने पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
संवेदनशील अपराधों की गहन. समीक्षा
बैठक में हत्या, लूट, महिला अ {पराध, पॉक्सो, नक्सल गतिविधि, संपत्ति अपराध, साइबर अपराध, यूडी केस, संगठित अपराध एवं वारंट-कुर्की मामलों की गहन समीक्षा की गई। सभी मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बाइक चोरी व अवैध गतिविधियों पर लगाम
बीते महीनों में बाइक चोरी की घटनाओं में भारी कमी आई है और कई चोरी की बाइकों की बरामदगी हुई है।
सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच, होटल-लॉजों की औचक जांच तथा संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

सरस्वती पूजा को लेकर सख्त निर्देश
सरस्वती पूजा एवं विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा।
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डीजे जब्ती और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ट्रैफिक नियमों पर जीरो टॉलरेंस
बाइक सवार दोनों व्यक्तियों के लिए हेलमेट अनिवार्य
ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई
फैंसी नंबर प्लेट, ब्लिंकर लाइट, मॉडिफाइड साइलेंसर
“प्रेस/पुलिस” लिखी गाड़ियां, काला शीशा, ट्रिपल राइड पर कार्रवाई
बड़ी वारदातें समय रहते नाकाम
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से एसएनएमएमसीएच से बच्चे की चोरी और कतरास में ज्वेलरी दुकान चोरी जैसी बड़ी घटनाएं समय रहते विफल की गईं।
धनबाद पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है।
नशा, जुआ और लॉटरी पर सख्ती
नशे के अवैध कारोबार, जुआ और लॉटरी पर विशेष अभियान चलाने और सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।
जनता से अपील
एसएसपी ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 या नजदीकी थाना को देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।