बोकारो का कुख्यात चोर बबलू राम उर्फ भाटिया गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!1 किलो चांदी के 9 जोड़ा पायल सहित चोरी का सामान बरामद
बोकारो।

बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले का कुख्यात चोर बबलू राम उर्फ भाटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 1 किलोग्राम चांदी के 9 जोड़ा पायल, एक लेनोवो कंपनी का लैपटॉप, चार्जर तथा ताला-अलमीरा तोड़ने के लोहे के औजार बरामद किए गए हैं।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बबलू राम उर्फ भाटिया बोकारो शहर में किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
सूचना के आधार पर नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
कोर्ट के बाहर से गिरफ्तारी
छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बोकारो शहर में कोर्ट के बाहर घूमते हुए धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बोकारो शहर में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: बबलू राम उर्फ भाटिया
उम्र: 30 वर्ष
पिता: स्व. राजू राम
पता: कथारा बाजार, सब्जी मंडी डोमपाड़ा
थाना: बीटीपीएस
जिला: बोकारो
बरामद (जप्त) सामान
लेनोवो कंपनी का एक लैपटॉप
लैपटॉप चार्जर
चांदी का पायल – 9 जोड़ा (वजन लगभग 1 किलोग्राम)
ताला एवं अलमीरा तोड़ने वाला लोहे का औजार
आरोपी का आपराधिक इतिहास
आरोपी के खिलाफ बोकारो जिले के विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और सेंधमारी जैसे अपराध शामिल हैं—
चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 134/23
बीएस सिटी थाना कांड संख्या 157/21, 230/21
दुग्दा थाना कांड संख्या 76/23
बीटीपीएस थाना कांड संख्या 02/22
पिंडराजोरा थाना कांड संख्या 51/21
बीएस सिटी थाना कांड संख्या 257/25, 265/25 (बीएनएस के तहत)
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
पु.नि. सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी, बीएस सिटी
पु.नि. सुभाष चंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-12
पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।