बोकारो का कुख्यात चोर गिरफ्तार, कोर्ट परिसर से पुलिस ने दबोचा

बोकारो का कुख्यात चोर गिरफ्तार, कोर्ट परिसर से पुलिस ने दबोचा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस को लंबे समय से जिसकी तलाश थी, वह कुख्यात चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को बोकारो कोर्ट परिसर के बाहर टहलते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू राम उर्फ भाटिया (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीटीपीएस थाना क्षेत्र के कथारा बाजार सब्जी मंडी का निवासी है। आरोपी के खिलाफ बोकारो जिले के बीएस सिटी, दुगदा, बीटीपीएस, चंद्रपुरा और पिंडराजोरा थाना क्षेत्रों में कुल 08 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बोकारो स्टील सिटी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में किसी बड़ी चोरी की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
कोर्ट एरिया से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट एरिया से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक लैपटॉप, करीब एक किलो चांदी के गहने सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि इस कार्रवाई में बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार प्रसाद, सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!