हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार तेतुलमारी

हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
तेतुलमारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : तेतुलमारी थाना कांड संख्या 68/25 में फरार चल रहे हत्यारोपी संतोष चौहान और उसके पिता बैजनाथ चौहान के घर रविवार को पुलिस ने इश्तहार चिपकाया। यह कार्रवाई माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के आदेश पर की गई।
इश्तहार चिपकाने की कार्रवाई तेतुलमारी थाना के पु०अ०नि० रामकृष्ण मरांडी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार हैं और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर 2025 को शुभाष चौक पर वाहन सटने के मामूली विवाद को लेकर नया मोड़ बेलदारिया बस्ती निवासी संतोष चौहान और उसके पिता बैजनाथ चौहान ने बलियापुर निवासी मोहम्मद जिलानी के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि इस दौरान हेलमेट से किए गए हमले में मोहम्मद जिलानी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें पहले कतरास, फिर धनबाद और बाद में कोलकाता ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले में मृतक के पुत्र मोहम्मद शमीद की लिखित शिकायत पर 2 अक्टूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About Author

error: Content is protected !!