लोकों टैंक पप्पू तालाब से रेलवे कर्मचारी बीरबल का शव बरामद, इलाके में शोक

लोकों टैंक पप्पू तालाब से रेलवे कर्मचारी बीरबल का शव बरामद, इलाके में शोक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के लोकों टैंक स्थित पप्पू तालाब के पास एक रेलवे कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान रेलवे कर्मचारी बीरबल के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बीरबल को शराब पीने की आदत थी। बताया जा रहा है कि वह बीती रात शौच के लिए घर से बाहर निकला था और नशे की हालत में तालाब में उतर गया, जहां से वह बाहर नहीं निकल सका।
परिजनों ने बीरबल के लापता होने की सूचना कल धनबाद थाना में दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तालाब में खोजबीन शुरू की, जिसके बाद शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बीरबल के रूप में की, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!