आनंद प्रकाश बने बोकारो के नए डीआईजी, लंबे समय बाद भरी गई रिक्त कुर्सी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में कोयला क्षेत्र बोकारो के लिए आनंद प्रकाश को नया डीआईजी (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) नियुक्त किया गया है।
बोकारो डीआईजी के अंतर्गत बोकारो और धनबाद जिले आते हैं। गौरतलब है कि बोकारो डीआईजी का पद काफी लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ था, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा था। अब इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आनंद प्रकाश के नेतृत्व में कोयला क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।