महुदा बाजार में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, पड़ोसी को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद | महुदा
महुदा थाना क्षेत्र के महुदा बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में शनिवार देर रात नकाबपोश अपराधियों ने शटर तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने दुकान के पड़ोसी को हथियार का भय दिखाकर बंधक बनाया और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए।
निरसा में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, पिस्टल के साथ आरोपी युवराज सिंह गिरफ्तार
घटना महुदा थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधियों ने वारदात के दौरान दुकान के पड़ोसी अनुज सिंह एवं उनके परिवार को बंधक बना लिया। अपराधियों के जाने के बाद अनुज सिंह ने दुकान संचालक अमित वर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी।
रहस्यमय हालात में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही दुकान संचालक अमित वर्मा अपने तेतुलमारी स्थित आवास से महुदा बाजार पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
झारखंड में बढ़ेगी सर्दी, 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
प्राथमिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गल्ले से करीब 50 हजार रुपये नगद, लगभग 2 से 3 किलो चांदी के जेवरात और करीब 15 ग्राम सोना चोरी किया है। इसके अलावा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपराधी अपने साथ ले गए। हालांकि दुकान का लॉकर तोड़ने में अपराधी सफल नहीं हो सके, जिससे कुछ कीमती जेवरात सुरक्षित रह गए।
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, एक लाख का इनामी शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
रविवार सुबह दुकान खोलने पर पिछला दरवाजा टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। खोजी कुत्ता दुकान के पीछे से दौड़ते हुए आसपास के कई घरों तक पहुंचा, जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दुकान संचालक की ओर से महुदा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।