भाई-बहन लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे

भाई-बहन लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम दो मासूम बच्चों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। लापता बच्चे आपस में भाई-बहन हैं, जिनकी तलाश में परिजन, स्थानीय लोग और पुलिस लगातार जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

सरेआम पिटाई के बाद नाबालिग की आत्महत्या मामला: दलित समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग
लापता बच्चों की पहचान अंश (उम्र 5 वर्ष) और अंशिका (उम्र 4 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों बच्चे घर से बिस्किट खरीदने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बच्चों को आखिरी बार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे शालीमार बाजार के पास देखा गया था।

झारखंड में बढ़ेगी सर्दी, 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट
घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। बच्चों की मां नीतू देवी और दादा दूधेश राय का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वे कुछ दिन पहले ही बिहार के पटना से रांची आकर यहां शिफ्ट हुए थे।
मामले की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है।

रहस्यमय हालात में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!