भूली में घर से बुलाकर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की तत्परता से बची जान, एक आरोपी हिरासत में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भूली/धनबाद:
भूली थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक कुंवर सिंह चौक के समीप शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। डी ब्लॉक सेक्टर-10 खटाल निवासी रवि रंजन यादव को घर से फोन कर बुलाकर दर्जनों लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना को लेकर घायल रवि रंजन यादव के पिता राजू यादव ने भूली थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि विभिन्न मोबाइल नंबरों से कॉल कर उनके पुत्र को बाहर बुलाया गया और सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। हमले में रवि रंजन बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एसएनएमसीएच अस्पताल, धनबाद में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची भूली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रवि रंजन यादव की जान बचाई। पुलिस ने घटनास्थल से ही रूपलाल महतो को हिरासत में लेकर भूली थाना ले आई है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।