मकर संक्रांति पर 400 साल पुराना करमदाहा दुखिया बाबा मेला, 15 दिनों तक चलेगा आयोजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट : रोहित मंडल
जामताड़ा | जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित करमदाहा दुखिया बाबा मंदिर मेला की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया गया कि करमदाहा मेला मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जो लगभग 15 दिनों तक चलेगा। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। करीब 400 वर्षों से अधिक पुराने इस मेले में लोहे से बने पारंपरिक औजारों और बर्तनों की खरीदारी के लिए दूर-दराज़ से लोग पहुंचते हैं।
मेले में मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, झूले, ब्रेक डांस, सर्कस सहित कई आकर्षक दुकानें और खेल तमाशे लगाए जाएंगे। प्रशासन ने मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यदि आप मकर संक्रांति के अवसर पर जामताड़ा में हैं, तो करमदाहा दुखिया बाबा मंदिर मेले का आनंद लेना न भूलें।