धनबाद में तीन प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला पदभार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में नए अधिकारियों ने अपने-अपने पदों का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।

नए उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने सोमवार को पदभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व निवर्तमान अधिकारियों द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने कहा कि जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छता और शहरी सेवाओं में सुधार पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने विधि-व्यवस्था संधारण, प्रशासनिक अनुशासन और समय पर कार्य निष्पादन को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।
नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने से जिले के प्रशासनिक कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।