डोमगढ़ को खाली कराने के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन, 18 को आम सभा में होगा बड़ा फैसला

डोमगढ़ को खाली कराने के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन, 18 को आम सभा में होगा बड़ा फैसला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिंदरी (धनबाद):
डोमगढ़ को खाली कराने की कार्रवाई के विरोध में संग्राम समिति ने अपना रुख और कड़ा कर लिया है। मंगलवार को समिति कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता कौशल सिंह ने साफ कहा कि डोमगढ़ किसी भी सूरत में खाली नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है और 18 तारीख को प्रस्तावित आम सभा में जनता आगे की रणनीति तय करेगी।
कौशल सिंह ने कहा कि डोमगढ़ की जमीन उनके पुरखों से जुड़ी पहचान है और इसे छीने जाने की किसी भी कोशिश का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि यदि जबरन बेदखली या दबाव की नीति अपनाई गई तो गांव के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और व्यापक बनाएंगे, जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे डोमगढ़ के सम्मान, अधिकार और अस्तित्व से जुड़ा सवाल है। गांव के लोग पूरी तरह एकजुट हैं और अपने हक की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से 18 तारीख की आम सभा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।
प्रेस वार्ता में मौजूद विजय श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है, लेकिन इसे कमजोर समझने की भूल न की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि डोमगढ़ को उजाड़ने या जनता को भयभीत करने की किसी भी कोशिश का संगठित विरोध किया जाएगा। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने और आम सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संग्राम समिति के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में कौशल सिंह, मोहम्मद हकीम, अरुण कुमार शर्मा, विजय कुमार सिंह, सोनू सिंह, वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार ओझा, श्रवण कुमार, सुरेंद्र कुमार पांडे, शंभू नाथ, निमाई रवानी, बच्चा सिंह, सुभाष बेहरा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रामबाबू सिंह, परमेश्वर सिंह, अवध सिंह, विवेक शर्मा, नरेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, राजू शर्मा, कमलेश, दिनेश यादव, राहुल सिंह और मनोज सहित अनेक लोग शामिल थे।

About Author

error: Content is protected !!